भागलपुर, जनवरी 31 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बाथ थाना क्षेत्र की बीए की छात्रा ने जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। जेएलएनएमसीएच में पांच दिनों तक चले इलाज के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताते हुए उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। छात्रा को 26 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिता ने बताया कि छात्रा किराए पर कमरा लेकर भागलपुर में पढ़ती है। कमरे में ही उसने खुदकुशी का प्रयास किया था। उसे समय रहते अस्पताल लाया गया, जिससे उसकी जान बच गयी। इधर बरारी थाना पुलिस ने छात्रा की काउंसिलिंग की। उसके बाद छात्रा ने इस तरह की घटना न करने की बात कही। इसके बाद उसे पिता के साथ घर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.