मुरादाबाद, मई 28 -- घर से परीक्षा देने को कह कर गई बीए तृतीय वर्ष की छात्रा को एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। थाना कांठ के एक गांव की छात्रा 25 मई को एक डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा देने गई थी। परीक्षा देने के बाद घर वापस आई और समय करीब 3:00 बजे शाम को छजलैट थाना क्षेत्र के ग्राम भैंडी फरीदपुर निवासी नितिन पुत्र संजीव उसे बहला फुसला कर ले गया। छात्रा के परिवार वालों ने उसकी इधर-उधर काफी तलाश की परंतु वह नहीं मिली। उसकी उम्र 19 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेशपाल सिंह ने बताया कि 19 वर्षीय छात्र को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मा...