गोरखपुर, मई 2 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र के भस्मा गांव में छत से गिर रहे बारिश के पानी को लेकर हुए विवाद में बीए की छात्रा की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने 30 लोगों पर केस दर्ज कर नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, दो अन्य घायल का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बीए में पढ़ने वाली युवती परीक्षा देकर लौटी थी उसी दौरान उस पर आरोपितों ने चाकू से हमला कर दिया था। बेलीपार के भस्मा गांव निवासी शिवधन प्रसाद का दो मंजिला मकान है। पड़ोस में सूबेदार का एक मंजिला पुराना मकान है। बारिश के दौरान शिवधन के मकान की छत से पानी सूबेदार के घर की दीवार पर गिर रहा था, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। यह भी पढ़ें- बेलीपार में मामूली विवाद में युवती की चाकू घोंपक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.