सहारनपुर, फरवरी 18 -- चौधरी कलीराम डिग्री कॉलेज में चल रही क्रीड़ा प्रतियोगिता के पांचवें दिन खो-खो प्रतियोगिता में बीए की छात्राओं ने बीएससी की छात्रों को हराया, जबकि कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में बीएससी की योगिता आर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएससी व बीए की छात्राओं के बीच हुई खो-खो प्रतियोगिता में बीए की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता जीती। वेस्ट मटेरियल से सामान बनाने की प्रतियोगिता में अनु, समीक्षा व महक ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में साक्षी, मनीषा, आनंदी, हर्षिता, पारुल, रिया, इकरा, अनुष्का, मरियम, सोनिया, फरहत, अक्षर, महक, मधु, विशाखा, ललिता, अनु, आरती, रितु, शालू, सोनिया, खुशी, सलोनी, गरिमा, अरसा, मधु, इकरा, फरहत, सोनिया, रिया आदि ने प्रतिभाग किया।‌

हिंदी हिन्दुस्तान की स...