मुजफ्फरपुर, मई 13 -- - घर से कॉलेज के लिए निकला था दीपक सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सादिकपुर मुरौल निवासी व्यवसायी मनोज साह का पुत्र दीपक कुमार (21) 11 मई से लापता है। वह समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम कॉलेज में बीए का छात्र। 11 मई को घर से कॉलेज के लिए निकला था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। मामले को लेकर परिजनों ने मंगलवार को थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दीपक के तीन दोस्तों को उठाया है। पुलिस की पूछताछ में तीनों दोस्तों ने बताया कि दीपक हमलोगों के साथ मुजफ्फरपुर गया था। मनोज साह का सकरा बाजार के निकट नाश्ता व मिठाई की दुकान है। पुत्र के लापता होने से परिजन चिंतित हैं। दीपक का मोबाइल बंद है। सकरा थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। छ...