बीए एलएलबी में नामांकन को कल से खुलेगा पोर्टल
धनबाद, अगस्त 6 -- धनबाद। बीबीएमकेयू की एडमिशन सेल ने पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स बीए एलएलबी में नामांकन के लिए एडमिशन शिड्यूल जारी कर दिया है। धनबाद के लॉ कॉलेज धनबाद, इमामुल हाई खान लॉ कॉलेज बोकारो व असर्फी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एजुकेशन में नामांकन होगा। चांसलर पोर्टल सात अगस्त की दोपहर तीन बजे खुलेगा। चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। पहली चयन सूची 22 अगस्त को जारी होगी। 25 अगस्त से तीन सितंबर तक नामांकन होगा। दूसरी चयन सूची सात सितंबर को जारी होगी। चयनित का नामांकन 10 सितंबर तक होगा। आवेदन शुल्क 250 रुपए है। एडमिशन व रजिस्ट्रेशन के लिए आपार/एबीसी आईडी जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.