प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 22 -- स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष में मूल परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे दूसरे शख्स को महाविद्यालय की टीम ने पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस को भी सूचना दी गई। बताया गया कि शुक्रवार को बीए अंतिम वर्ष छठा सेमेस्टर के राजनीतिशास्त्र विषय का द्वितीय पेपर था। इसमें क्षेत्र के पंडरी मुस्तरका गांव निवासी शिवम यादव को परीक्षा देनी थी। लेकिन उसकी जगह पर कंधई थाना क्षेत्र के भैंसौनी गांव निवासी नितिन यादव परीक्षा दे रहा था। महाविद्यालय सचल दल की टीम जांच के लिए पहुंची। सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड चेक किए जा रहे थे। यह भी पढ़ें- एग्जाम हॉल में AI वाला चश्मा; पकड़े गए दो छात्र, कैसे हुआ हाईटेक नकल का खुलासा इस दौरान नितिन का आधार कार्ड धुंधला मिला। इसी आधार पर शक होने के कारण जब उससे ...