फरीदाबाद, जुलाई 1 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने केंद्र सरकार की नया सफर योजना को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। बैठक में सचिव आरटीए जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने बताया कि योजना का वित्तपोषण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एनसीआरपीबी) करेगा, जबकि इसका संचालन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत एनसीआर में पंजीकृत बीएस-4 या उससे पुराने मानकों वाले ट्रक और बस मालिकों को नए स्वच्छ वाहनों की ओर जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली में नई ईवी नीति लागू; रीसाइक्लिंग से चार्जिंग नेटवर्क तक, कैसे बढ़ेगी आगे? इससे वाहनो...