बीएस-4 बस-ट्रकों को बदलने पर मिलेंगे कई प्रोत्साहन
फरीदाबाद, सितम्बर 7 -- पलवल, धनंजय चौहान। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम करने के लिए शुरू की गई 'नया सफर' (परिवर्तन) योजना के तहत पुराने बीएस-4 और उससे पुराने ट्रक व बसों को बीएस-6, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने पर कई प्रोत्साहन दिए जाएंगे। जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव आरटीए जितेंद्र कुमार ने बताया कि पात्र वाहन मालिकों को नए वाहनों पर 100 प्रतिशत मोटर वाहन टैक्स छूट, रजिस्ट्रेशन शुल्क माफी और पांच प्रतिशत ब्याज सबवेंशन मिलेगा। पांच वर्षों तक फ्यूल वाउचर की सुविधा भी दी जाएगी। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर एकमुश्त प्रोत्साहन मिलेगा। योजना का संचालन डिजिटल 'नया सफर' पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.