बीएस कालेज क्रिकेट स्टेडियम में नन्हे क्रिकेटरों ने किया पौधरोपण
लोहरदगा, जून 8 -- लोहरदगा, संवाददाता।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोहरदगा के बीएस कालेज क्रिकेट स्टेडियम परिसर में छोटे-छोटे क्रिकेट खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्वक वृक्षारोपण किया। इस अभियान का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर क्रिकेट कोच अमित कुमार और जयजीत चौबे ने खिलाड़ियों को पेड़ों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनकी देखभाल करना आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कोच अमित कुमार ने कहा कि खेल के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों को निभाना भी खिलाड़ियों का कर्तव्य है। वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम बच्चों में प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.