लोहरदगा, जनवरी 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा कोर्ट रोड निवासी बीएस कालेज के सेवानिवृत कर्मचारी गोपाल साहू का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पाकर पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में निवर्तमान वार्ड पार्षद अविनाश कौर, सामाजिक विचार मंच के संयोजक कवलजीत सिंह, संदीप भगत, सतेंद्र शर्मा, संतोष केरकेटा, राजू यादव, मोहम्मद मिंटू, मोहम्मद अमानुल्लाह, ओम गुप्ता, बच्चन वर्मा, राजेश वर्मा, राजू वर्मा, मोहम्मद हलीम, सागर वर्मा आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.