सिमडेगा, अप्रैल 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सेंट जेवियर्स कॉलेज सिमडेगा के नए बिल्डिंग भवन में पढ़ाई की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। इसी सत्र से इस कॉलेज में पढ़ाई शुरु होगी। इस कॉलेज में कला, वाणिज्य के साथ साथ विज्ञान संकाय की भी पढ़ाई शुरु होगी। जो जिले के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। विज्ञान संकाय में गणित, रसायन विज्ञान, भौतिकी, भूविज्ञान, प्राणीशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, वाणिज्य संकाय में लेखाशास्त्र और कला संकाय में अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, इतिहास और राजनीति विज्ञान प्रतिष्ठा विषय में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। प्राचार्य डॉ फा रोशन बा: ने बताया कि नया बिल्डिंग भवन शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति का सूत्रपात करेगा। यह जिले ही नहीं देश के अन्य हिस्सों के छात्रों को एक विश्वस्तरीय शिक्षा प्राप्त करने के लिए सभी आवश्यक स...