बीएससी पास ठेकेदार 11 लाख की अफीम के साथ गिरफ्तार
लखनऊ, मई 4 -- नोट : फोटो है लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। बीएससी पास ठेकेदार मोहम्मद शाहबाज उर्फ राजू को एसटीएफ ने रविवार देर रात पॉलीटेक्निक चौराहे के पास से अफीम तस्करी में गिरफ्तार किया है। अफीम की कीमत 11 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तारी की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विशाल विक्रम सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शाहबाज उर्फ राजू मूल रूप से बिहार के पश्चिमी चंपारण का रहने वाला है। वह काफी समय से पंजाब जालंधर में रह रहा था। एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर दरोगा राम नरेश और मनोज सिंह टीम के साथ पहुंचे। पॉलीटेक्निक चौराहे से भूतनाथ जाने वाली सड़क पर मुख्य मार्ग पर संदिग्ध देख उसे रोका। तलाशी में एक पैकेट में सवा दो किलो करीब अफीम बरामद की। इसके अलावा उसके पास से चार हजार रुपये, दो मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, पैन कार्ड और रोडवेज बस का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.