लखनऊ, जुलाई 15 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय ने बीएससी एनईपी के चतुर्थ सेमेस्टर उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। संकायाध्यक्ष की ओर से जारी सूचना के अनुसार विद्यार्थियों को 23 जुलाई तक विज्ञान संकाय कार्यालय में निर्धारित दस्तावेज जमा करने होंगे। प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को काउंसलिंग फॉर्म, चतुर्थ सेमेस्टर की अंकतालिका और फीस रसीद की छायाप्रति व यूडीआरसी पोर्टल पर भरे गए विषय विकल्प पत्र की छायाप्रति जमा करनी होगी। इनमें अंकतालिका और फीस रसीद की प्रति अनिवार्य रूप से जमा करना आवश्यक है। एलयू प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा ताकि नियमानुसार पांचवें सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। यह भी पढ़ें- BA : इ...