जौनपुर, अप्रैल 6 -- जौनपुर, संवाददाता। पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएससी पांचवें सेमेस्टर के छात्रों के धरना-प्रदर्शन के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय ने उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच कराने के आदेश जारी किया है। बताया गया है कि छात्रों का असंतोष परीक्षा परिणाम अपूर्ण होने को लेकर नहीं, बल्कि अपेक्षा से कम अंक मिलने को लेकर है। छात्रों की मुख्य मांग उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की है। चार अप्रैल को छात्रों ने इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन को प्रत्यावेदन सौंपा था। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए उत्तर पुस्तिकाओं के पुनः जांच का निर्णय लिया गया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रत्येक विषय के लिए दो-दो विशेषज्ञों की समिति गठित की गई है। समितियों को 10 कार्य दिवस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.