बीएससी नर्सिंग 8वें सेमेस्टर का परिणाम शत-प्रतिशत
बहराइच, मई 20 -- तेजवापुर। डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, सबलापुर के बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने 8वें सेमेस्टर में शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में सभी छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए हैं। संस्था चेयरमैन डॉ. सर्वेश शुक्ला ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह उत्कृष्ट परिणाम है। डायरेक्टर पल्लवी शुक्ला, मैनेजर आस्था शुक्ला, प्रशासनिक प्रबंधक विनोद त्रिपाठी, नर्सिंग प्राचार्या डॉ. के. रोजा रानी, एसोसिएट प्रोफेसर संगीता पाल, नीलेश तिवारी ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.