बीएससी नर्सिंग परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ी
धनबाद, अप्रैल 30 -- बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) ने बीएससी नर्सिंग के विभिन्न सेमेस्टरों की परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। यह निर्णय प्रथम सेमेस्टर (2025-29), तृतीय सेमेस्टर (2024-28), पंचम सेमेस्टर (2023-27) और सप्तम सेमेस्टर (2022-26) के विद्यार्थियों के लिए लागू होगा। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने और जमा करने की अंतिम तिथि अब 2 मई कर दी गई है। वहीं विलंब शुल्क के रूप में 500 रुपए के साथ छात्र तीन और चार मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने सभी विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर फॉर्म भरने की अपील की है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके। यह भी पढ़ें- एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.