पटना, जुलाई 17 -- बिहार के एएनएम स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से जीएनएम स्कूलों में तथा पात्र जीएनएम स्कूलों को भारतीय नर्सिंग परिषद के मानकों के अनुरूप बीएससी नर्सिंग कॉलेजों में उन्नत किया जाएगा। नर्सिंग संस्थानों की प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों एवं कौशल प्रयोगशालाओं के उन्नयन का कार्य भी होगा। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में बिहार की नर्सिंग शिक्षा एवं बिहार नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल को सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता, आधारभूत संरचना, मानव संसाधन, डिजिटल निगरानी प्रणाली तथा संस्थागत सुधारों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 498 स्वीकृत नर्सिंग फैकल्टी पदों पर शीघ्र नियुक्ति सुनिश...