बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों को मिली प्रोविजनल डिग्री
औरैया, जून 20 -- श्री गुलाब सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, औरैया में शनिवार को बीएससी नर्सिंग बैच 2021-22 के विद्यार्थियों के लिए प्रोविजनल डिग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सफल विद्यार्थियों को प्रोविजनल डिग्री प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कॉलेज के प्रबंधक रंजीत प्रताप सिंह ने कहा कि नर्सिंग सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। उन्होंने विद्यार्थियों से सेवा, समर्पण और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज को कुशल और संवेदनशील स्वास्थ्यकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.