बीएससी नर्सिंग के लिए आवेदन दो अगस्त तक, 16 को होगी परीक्षा
जमशेदपुर, जुलाई 31 -- झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए बीएससी नर्सिंग (बेसिक एवं पोस्ट-बेसिक) प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के नर्सिंग संस्थानों में नामांकन लिए जाते हैं। आवेदन प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 02 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है, जिसके बाद अभ्यर्थियों को आवेदन करने का अवसर नहीं मिलेगा। अभ्यर्थी पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरी गई प्रविष्टियों में सुधार के लिए 03 अगस्त 2026 की तिथि तय की गई है। यह भी पढ़ें- पारा-मेडिकल प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा स्थगित इसके पश्चात किसी भी प्रकार के संशोधन का मौका नहीं दिया जाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.