गिरडीह, मार्च 15 -- देवघर। नगर के बिजली कोठी के समीप किराए के मकान में रह रही बीएससी नर्सिंग की छात्रा सत्यम कुमारी (25 वर्ष) का शनिवार को फंदे से लटका शव बरामद किया गया है। मृत छात्रा की मां मनीता देवी ने बताया कि उनका मूल निवास बिहार के खगड़िया जिला में है। तीन वर्ष पहले परिवार के साथ देवघर आई थी और किराए के मकान में रहकर बच्चों की पढ़ाई करा रही थी। पति रणधीर चौधरी मुंबई में मजदूरी करते हैं। एक बेटा भी बाहर रहकर मजदूरी करता है। मनीता ने बताया कि नगर के बिजली कोठी के समीप गणेश सत्तू मिल के पास त्रिलोकी मंडल के घर किराए के कमरे में बेटी के साथ रहती थी। परिवार का खर्च चलाने और बेटी की पढ़ाई के लिए आसपास के घरों में काम करती थी। सत्यम कुमारी शिवम कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। तीन साल की पढ़ाई पूरी कर ली थी और अंतिम वर्ष के पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.