अयोध्या, अप्रैल 3 -- कुमारगंज, संवाददाताl आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अंतर्गत उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय में अध्यनरत बीएससी तृतीय वर्ष के 22 वर्षीय छात्र अनिल तिवारी की संदिग्ध हालात में मौत का मामला अब गरमाता नजर आ रहा है। क्योंकि छात्र के कमरे में पुलिस के हाथ लगे सुसाइड नोट को के बारे में कोई मुंह नहीं खोल रहा है। वहीं दूसरी ओर मृतक छात्र के पिता ने मामले में मुकदमा कायम किए जाने हेतु कुमारगंज पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार की है।दो अप्रैल को कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अंतर्गत उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय में अध्यनरत बीएससी तृतीय वर्ष के 22 वर्षीय छात्र अनिल तिवारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अमरावती हॉस्टल के रूम नंबर 9 में छत के पंखे से गमछे के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिलने ...