औरैया, अप्रैल 10 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मानिकोठी के गांव पटियायत में एक बीएससी छात्र की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। गांव निवासी दिलीप कमल के 22 वर्षीय पुत्र सजल कन्नौज जनपद के छिबरामऊ में अपनी ननिहाल में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। बताया गया कि वहीं उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे संभाल पाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवक की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सजल की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं और परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...