फतेहपुर, मई 5 -- जोनिहा, संवाददाता। बिंदकी कोतवाली के कालूखेड़ा गांव में मंगलवार भोर एक छात्रा ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कालूखेड़ा निवासी सुबीर की पुत्री प्रीती 20 वर्षीय बीएससी की छात्रा थी और कानपुर में पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार को उसका फिजिक्स का पेपर भी था। परिजनों के मुताबिक भोर में उसने घर के अंदर ही फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। मृतका की मां रूबी देवी, बहनें मोनिका तथा भाई दीपक और अमित का रो-रोकर हाल बेहाल है। यह भी पढ़ें- नैनीताल में बीएससी की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या गांव में घरेलू कहा-सुनी की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। चौकी प्रभारी मुनीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.