बिजनौर, अप्रैल 29 -- बिजनौर। महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय द्वारा घोषित गृह विज्ञान के परीक्षा परिणामों में विवेक कॉलिज की छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। बीएससी गृह विज्ञान पंचम सेमेस्टर में राजिया जफर ने 77.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, सादिया मौजिज ने 75.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा शगुन ने 75.6 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएससी गृह विज्ञान तृतीय सेमेस्टर में नमरा नाज ने 75.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, माही चौहान ने द्वितीय तथा तसमिया परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- एमएससी वनस्पति विज्ञान तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित यह भी पढ़ें- जेपी विवि: स्नातक प्रथम सेमेस्टर की होगी 41 केंद्रों पर प्रायोगिक परीक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...