बीएससी गणित में 197 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
वाराणसी, जुलाई 7 -- वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ मुख्य परिसर में मंगलवार को बीएससी गणित में 197 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। साथ ही बीए मास कम्युनिकेशन में काउंसिलिंग के दूसरे दिन पांच विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। मंगलवार को कुलपति प्रो. एके त्यागी ने काउंसिलिंग केंद्र में प्रवेश प्रक्रिया का निरीक्षण किया। मंगलवार को बीकॉम रिटेल ऑपरेशन्स मैनेजमेंट (एईडीपी) में भी एक विद्यार्थी ने प्रवेश लिया और इस पाठ्यक्रम में प्रवेशित विद्यार्थियों की कुल संख्या 22 हो गयी। प्रवेश सेल के उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि सभी प्रवेशित विद्यार्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा किया। शुल्क जमा करने के बाद परिचय पत्र एवं लाइब्रेरी कार्ड काउन्सिलिंग स्थल पर ही जारी किया गया। यह भी पढ़ें- अब 14 जुलाई तक होंगे बीए और एमए प्रथम वर्ष में प्रवेश प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.