कन्नौज, अप्रैल 23 -- ठठिया थाना क्षेत्र के ग्राम बलनापुर में गुरुवार सुबह बीएससी के छात्र ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह कानपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। परिजनों के मुताबिक वह पिछले एक सप्ताह से काफी तनाव में दिख रहा था, लेकिन उसने अपनी परेशानी किसी से साझा नहीं की। बुधवार रात ही वह कानपुर से अपने गांव बलनापुर लौटा था। बलनापुर निवासी दिव्यांश 25 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र था। वह लंबे समय से कानपुर में रहकर रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह दिव्यांश सामान्य दिख रहा था और उसने घर के कुछ कामकाज भी किए। सुबह करीब 8 बजे वह दूसरी मंजिल पर बने कमरे में गया। काफी देर तक नीचे न आने पर जब परिजन ऊपर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.