बीएससी के छात्र की बंबा में नहाते समय डूबने से मौत
फिरोजाबाद, मई 19 -- थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के छीछामई गांव के पास स्थित नहर बंबा में नहाते समय बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र की डूबने से मौत हो गई। छात्र के शव को नहर से निकालकर परिजन अस्पताल लाए जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। अमन (19) पुत्र चंद्रपाल निवासी सत्य नगर फिरोजाबाद बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। वह एफएस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद में पढ़ता था। मंगलवार को छात्र का पहला पेपर था। वह पेपर देने के बाद बाहर आया तो उसके कुछ दोस्त नहाने के लिए आ गए। यह भी पढ़ें- नहाने गया युवक यमुना में डूबा, मौत सभी लोग छीछामई गांव के पास स्थित बंबा में नहाने के लिए घुस गए। अचानक अमन नहाते समय अचानक से बंबा में डूब गया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.