मैनपुरी, जनवरी 31 -- कुसमरा। किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा निवासी बीएससी की छात्रा ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर जान देने की कोशिश की। उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों को जानकारी हुई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कस्बा कुसमरा न निवासी 20 वर्षीय दीक्षा पुत्री सर्वेश कुमार ने शुक्रवार की सुबह घर पर आलू की फसल में डालने वाला कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दीक्षा बीएससी की छात्रा है। उसने कीनाशक का सेवन क्यों किया इस संबंध में परिजन कुछ भी नहीं बता सके। उसका उपचार सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.