बीएससी की छात्रा की फांसी पर लटकी मिली लाश
कौशाम्बी, जुलाई 28 -- सैनी कोतवाली के रूपनारायणपुर गोरियों गांव में सोमवार की शाम को बीएससी की छात्रा की फांसी पर लाश मिली। घटना से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सैनी क्षेत्र के रूपनारायणपुर गोरियों निवासी राकेश कुमार कोरी किसानी करते हैं। वह घर में सबसे छोटी बेटी 19 वर्षीय अंशु कुमारी व पत्नी दुखली के साथ रहते थे। अंशु बीएएसी की छात्रा थी। राकेश ने बताया कि बड़ी बेटी मनीषा की वह शादी कर चुके हैं जबकि जबकि 27 वर्षीय बेटा अभिषेक मुंबई में रहकर रोजगार करता है। राकेश का कहना है कि सोमवार को वह पत्नी दुखली के साथ खेत में थे। अंशु घर पर अकेली थी। शाम करीब 5.30 बजे वह घर लौटे तो देखा कि अंशु का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक रहा था। घटना देख दंपती के होश उड़ गए। वह लोग फंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.