अल्मोड़ा, जून 12 -- गणेश जोशी,चौखुटिया। राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में गेवाड़ विकास समिति के पदाधिकारी उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मिले। पदाधिकारियों ने राजकीय महाविद्यालय चौखुटिया में बीएससी और स्नातकोत्तर स्तर पर अंग्रेजी व अर्थशास्त्र विषय की मंजूरी के शासनादेश जारी करने व पॉलीटेक्निक की स्थापना करने की मांग की। साथ ही जीआईसी खीड़ा में प्रयोगशाला की मंजूरी को आभार जताया। यहां समिति के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, जगत सिंह किरोला रहे। यह भी पढ़ें- बीएससी की कक्षाएं चलाने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...