गुमला, अगस्त 11 -- गुमला, संवाददाता। बीएससी कम्युनिटी हेल्थ कोर्स पूरा करने के बाद भी नियुक्ति नहीं होने का मामला मंगलवार को झारखंड विधानसभा में उठा।

प्रशिक्षित युवाओं की समस्या गुमला विधायक सह शून्यकाल समिति के सभापति भूषण तिर्की ने शून्यकाल के दौरान प्रशिक्षित युवाओं की समस्या को सदन के सामने रखा। उन्होंने कहा कि नियमावली तैयार होने के बावजूद अब तक पदों का सृजन और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार ने गजट अधिसूचना संख्या-554 के तहत बीएससी कम्युनिटी हेल्थ पाठ्यक्रम शुरू किया था। इसका उद्देश्य ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कम्युनिटी हेल्थ असिस्टेंट के पदों पर प्रशिक्षित युवाओं की नियुक्ति करना था।

बेरोजगारी का संकट अभ्यर्थी कोर्स पूरा कर चुके हैं और नियुक्ति के ...