बिजनौर, जुलाई 27 -- महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा घोषित बीएससी (ऑनर्स) जूलॉजी विभाग तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में कुंवर सत्यवीरा डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता अर्जित की है। परीक्षा परिणाम में मनी चौधरी एवं प्रेरणा थापा ने 81.12 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, कृतिका शर्मा ने 77.87 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा मौ. अफजल ने 76.12 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...