बीएससी एग्रीकल्चर का पहला बैच पास हुआ
हजारीबाग, अगस्त 8 -- बरही प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान गौरियाकरमा में देश के विभिन्न राज्यों से नामांकित बीएससी कृषि के 56 छात्र-छात्राएं पास आउट हुए। सत्र 2022-2026 का 56 छात्र-छात्राओं का यह पहला बैच था। एकेडमिक कार्डिनेटर सह प्रधान कृषि वैज्ञानिक डॉ विशाल नाथ पांडेय ने बताया कि आईएआरआई गौरियाकरमा में बीएससी एग्रीकल्चर में 60 सीटें हैं जबकि एमएससी एग्रीकल्चर में 20 सीट। आईएआरआई से पास आउट हुए 56 छात्र छात्राओं में से 20 ने सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में ज्वाइन की है। 3 छात्र ने खुद के स्टार्टअप शुरू करने की बात कही है जबकि एक छात्र का एमएससी एग्रीकल्चर के लिए अमेरिका के एक यूनिवर्सिटी में चयन हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.