बीएसपी के जिला उपाध्यक्ष बने खालिद पीरजादा
संभल, जून 2 -- बहुजन समाज पार्टी मंडल जॉन प्रभारी मुरादाबाद हरिद्वारी लाल गौतम व जिला अध्यक्ष रवि शंकर भारती के नेतृत्व में मीटिंग का आयोजन करते हुए पदों में फेरबदल किया गया। गुन्नौर नगर के जुलेपुरा मोहल्ला निवासी पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी खालिद पीर जादा को जिला उपाध्यक्ष की पद की जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार को गुन्नौर कोतवाली के सामने खालिद पीर जादा के आवास पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। खालिद ने कहा कि जो संगठन के लोगोंने मुझे जिम्मेदारियां दी है, उसको सम्मान विश्वास और संघर्ष की पहचान बनाते हुए निर्वाह करूंगा और पार्टी के हित में हमेशा कार्यकर्ता रहूंगाद्ध इस मौके पर, हरिद्वार लाल गौतम, विजय सिंह, धर्मपाल, बबलू कुमार, अकील उर्फ गुड्डा भईया आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.