बीएसडब्ल्यू सहित चार पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग, 65 ने लिया प्रवेश
वाराणसी, जून 28 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शनिवार से सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश काउंसिलिंग प्रारम्भ हुई। काउंसिलिंग के पहले दिन टेक्सटाइल एंड हैंडलूम की काउंसिलिंग विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय में में हुई। वहीं बीएससी इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटालिटी ऑपरेशन्स की पर्यटन अध्ययन संस्थान, बीएसडब्ल्यू की समाज कार्य संकाय और बीड्रामा (थियेटर आर्ट्स) की ललित कला विभाग में हुई। इसमें कुल 65 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। ऑनलाइन शुल्क भी जमा कर दिया। प्रवेश सेल के उप समन्वयक प्रो.नलिनीश्याम कामिल ने बताया कि शुल्क जमा करने के बाद अभ्यथिर्यों को परिचय पत्र एवं लाइब्रेरी कार्ड काउंसिलिंग स्थल पर ही जारी कर दिया गया। काउंसिलिंग कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के सकुशल मार्गदर्शन में हुई। समन्वयक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.