भागलपुर, जून 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता रविवार को जिला स्कूल परिसर में हुई बिहार स्टेट टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन (बीएसटीडब्ल्यूए) भागलपुर की कोर कमेटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कमेटी को मजबूत करने, प्रखंडों में प्रखंड कमेटी का गठन करने पर जोर दिया गया। प्रेम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को जिला से लेकर राज्य तक के शिक्षा विभाग के पदाधिकारी के समक्ष इन मांगों को रखा जाएगा तथा हर प्रकार से यह सुनिश्चित किया जाएगा की शिक्षकों की मांग शीघ्र अति शीघ्र पूरी की जाए। इस मौके पर प्रदेश महासचिव फिरदौस आलम, प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश कुंदन, जिला उपाध्यक्ष अनुपम राजीव, जिला सचिव राजीव कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य उत्तम कुमार मिश्रा, राजा कुमार, अनुज कुमार, मनोज प्रसाद यादव, मनोज कुमार शाह,...