बीएसके कॉलेज के हिंदी विभाग में इंडक्शन कार्यक्रम
धनबाद, अगस्त 3 -- बीएसके कॉलेज, मैथन के हिंदी विभाग में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए सोमवार को इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें विभाग, राष्ट्रीय शिक्षा नीति तथा नए पाठ्यक्रम से परिचित कराना था। हिंदी विभागाध्यक्ष नीतिशा खलखो ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विभाग की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विभाग द्वारा प्रकाशित हस्तलिखित पत्रिका "नवपलाश" तथा वॉल मैगज़ीन "उलगुलान" के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को इनमें सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। विभाग की नामांकन प्रभारी मनीला समद ने स्नातक हिंदी पाठ्यक्रम में पढ़ाए जाने वाले सातों विषयों का विस्तृत परिचय दिया तथा प्रत्येक विषय की उपयोगिता एवं अध्ययन-विषयवस्तु को सरल ढंग से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.