गढ़वा, फरवरी 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तत्वावधान में बीएसकेडी पब्लिक स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जाच एवं स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को निःशुल्क और सुलभ स्वास्थ्य परीक्षण उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली और रोग-निरोधक उपायों के प्रति जागरूक करना था। उक्त अवसर पर डॉ. सुमंत कुमार, स्कूल के निदेशक संजय कुमार सोनी और निगम की ओर से रितेश कुमार, शशि भूषण कुमार और वीरेंद्र कुमार सिंह कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का रक्तचाप, मधुमेह और सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। डॉ. सुमंत और उनकी टीम ने शिक्षकों को कार्यस्थल स्वास्थ्य-स्वच्छता, तनाव प्रबंधन, संतुलित आहार और जीवनशैली संबंधी रोगों की रोकथाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.