कौशाम्बी, मार्च 23 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने सोमवार को सम्राट उदयन सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की। इस दौरान अपेक्षित कार्रवाई नहीं मिलने पर बीएसए से स्पष्टीकरण तलब करने व जिला समव्यक सिविल की सेवा समाप्ति करने का निर्देश दिया। बैठक में उन्होंने जर्जर परिषदीय विद्यालयों के मूल्यांकन, ध्वस्तीकरण, नीलामी की स्थिति की समीक्षा के दौरान अभी तक अपेक्षित कार्रवाई न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने एवं जिला समन्वयक सिविल की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों से कहा कि परिषदीय विद्यालय में अनुशासन सुनिश्चित किया जाए। निपुण तालिका अपडेट रहे सुनिश्चित किया जाए। मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन बच्चों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.