बीएसए से मिले शिक्षक नेता
बरेली, मार्च 23 -- फतेहगंज पश्चिमी। प्राथमिक शिक्ष संघ का प्रतिनिधि मंडलज जिलाध्यक्ष शव स्वरूप शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व लेखाधिकारी से मिला। शिक्षक नेताओं ने शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की। शिक्षक नेताओं ने चयन व प्रोन्नत वेतनमान,पेंडिंग एरियर,बोनस, डीए, एरियर आदि का भुगतान 31 मार्च तक करने, सेवानिवृत्त विकल्प,एक दिन के अवरुद्ध वेतन अथवा अवरुद्ध वेतन, महिला शिक्षकों के बाल्य देखभाल अवकाश की स्वीकृति के लिए मांग की। अधिकारियों ने समस्याओं को निपटाने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधि मण्डल में रोहित सिंह,हरीश बाबू गंगवार,संजय कुमार शर्मा, संजीव सिंह आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.