बीएसए से मिला शिक्षामित्रों का प्रतिनिधिमंडल
बलिया, जुलाई 18 -- बलिया। शिक्षामित्रों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बीएसए मनीष सिंह से मुलाकात किया तथा ज्ञापन सौंपकर गतिमान मूल विद्यालय स्थानांतरण एवं समायोजन प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने, भारतीय स्टेट बैंक के सैलरी पैकेज खाते से संबंधित समस्याओं के समाधान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड बनवाने में आ रही कठिनाइयों को दूर करने, लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने की मांग किया। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, अखिलेश पांडेय, श्यामनंदन मिश्रा, अमृत सिंह, राकेश पांडेय, निर्भय नारायण राय, परवेज अहमद, वसुंधरा राय, सत्येंद्र मौर्य, रणवीर सिंह, संजय प्रसाद, वसीम अहमद, वीरेंदर कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: बीएसए से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ, सौंपा ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.