अयोध्या, जून 2 -- अयोध्या, संवाददाता। राजकीय विद्यालय में वर्षों से अपनी सेवा दे रहे जनपद के चार वरिष्ठ अध्यापकों को संवर्ग 'ख' (बीएसए रैंक) में पदोन्नति प्राप्त करने पर जनपद के सभी शिक्षकों ने खुशी जाहिर की। शहर के एक होटल में फूल माला पहनाकर और बुकें देकर इन चारों प्रधानाचार्यों का स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया। पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों में डॉ. बसंत कुमार, अशोक सरोज,राम जी राय और चंद्र शेखर पटेल शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अनूप कुमार प्रियदर्शी ने किया। कार्यक्रम आयोजक अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक समन्वय समिति के संयोजक रवींद्र प्रताप गौतम रहे। सम्मान करने वालों में मनोज कुमार गोंडा, शोभा राम गोंडा, अजय कुमार गोंडा, दीपक प्रशांत, चंद्र रीता, आरती, रमेश कुमार पूरा सहित अन्य लोग शामिल हैं। यह भी पढ़ें- अयोध्या में बीएसए संवर...