बीएसए व समकक्ष पदों पर प्रोन्नत शिक्षकों को मिली तैनाती
लखनऊ, जुलाई 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राजकीय माध्यमिक स्कूलों के 326 शिक्षकों को बीते मई में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) व समकक्ष पदों पर पदोन्नति दी गई थी। अब इन्हें विभिन्न राजकीय माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाचार्य, कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन में प्रवक्ता व सहायक उप शिक्षा निदेशक एससीईआरटी सहित विभिन्न पदों पर तैनाती दे दी गई है। तैनाती पाने वालों में 159 महिला शाखा व 167 पुरुष शाखा के वह शिक्षक हैं, जिन्हें बीएसए व समकक्ष पदों पर तैनाती दी गई है। बड़ी संख्या में प्रधानाचार्यों के पदों पर तैनाती दी गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव कृष्ण कुमार गुप्त की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: अफसरों ने शिक्षकों को किया संबद्ध, बीएसए ने की आपत्ति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.