सोनभद्र, मार्च 14 -- सोनभद्र, संवाददाता। प्रदेश के नौ नवाचारी शिक्षा अधिकारियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक प्रशासन में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए किए जाने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए किया गया है। राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान के प्रस्ताव पर शासन ने इन अधिकारियों को पुरस्कार ग्रहण करने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र व सतर्कता अनापत्ति प्रदान कर दी है। इस सूची में सोनभद्र ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। जिले के वर्तमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय को वर्ष 2023-24 और 2024-25 के दौरान किए गए प्रशासनिक नवाचारों के लिए सम्मानित किया जाएगा। जिले के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पहले जिले में तैनात रहे पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भी उनके कार्यकाल में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.