हरदोई, अप्रैल 7 -- हरदोई, संवाददाता। जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अजीत सिंह के खिलाफ गंभीर आरोपों को लेकर विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी अनुनय झा ने 19 मार्च को बीएसए के खिलाफ शासन को पत्र लिखकर कार्रवाई की संस्तुति की थी। राज्यपाल की अनुमति के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल को जांच के लिए पदेन अधिकारी बनाया गया है। शासन के अपर मुख्य सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ.अजीत सिंह पर सरकारी कार्यों में लापरवाही, अनियमितता और नियमों की अनदेखी के आरोप लगे हैं। विशेष रूप से साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा से संबंधित कार्यों में देरी, ई-ऑफिस पोर्टल पर फाइलों का लंबित रहना तथा बिना अनुमति एआरपी की तैनाती जैसे मामलों को गंभीरता से लिया गया है। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.