बीएसए पर बंदर ने बोला हमला, घायल
हाथरस, मई 29 -- हाथरस, संवाददाता। वृंदावन दर्शन करने गईं जिले की बेसिक शिक्षा अधिकारी पर गुरूवार को बंदर ने हमला कर दिया। बंदर के हमले में वह घायल हो गईं। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उनका उपचार किया। वृंदावन में बंदरों का आतंक व्याप्त है। आए दिन यह श्रद्धालुओं पर हमला कर देते हैं, जिससे वह घायल हो जाते हैं। जिले की बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती दर्शन के लिए वृंदावन गईं थीं। वहां अचानक बंदर ने उनपर हमला कर दिया। इस हमले में उनके हाथ पर बंदर का नाखून लग गया। इससे वह चोटिल हो गईं। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। यह भी पढ़ें- बंदरों के हमले से ग्रामीण घायल लोगों ने बंदर को भगाया। दर्शन करने के बाद वह शहर लौटीं और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचीं। यहां चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.