अयोध्या, जून 5 -- बीकापुर, संवाददाता। कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी बीकापुर परिसर में शुक्रवार को जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव की बीएसए पद पर पदोन्नति होने पर उनका माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। शिक्षक नेताओं ने कहा कि अमित कुमार श्रीवास्तव का बीकापुर में कार्यकाल शिक्षा के सर्वांगीण विकास, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यालयों के बेहतर संचालन के लिए सदैव याद किया जाएगा। बताया गया कि हाल ही में जारी पदोन्नति सूची में अमित कुमार श्रीवास्तव का चयन बेसिक शिक्षा अधिकारी पद पर हुआ है। इस अवसर पर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार श्रीवास्तव, राकेश वर्मा, मनीष रस्तोगी, विजय कुमार यादव तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के अ...