बीएसए ने 192 शिक्षकों का चयन वेतनमान स्वीकृत किया
हरदोई, सितम्बर 30 -- हरदोई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा ने 192 शिक्षकों का चयन वेतनमान स्वीकृत कर दिया है। इससे शिक्षकों में खुशी की लहर है। चयन वेतनमान की स्वीकृति से पात्र शिक्षकों को उनके सेवाकाल व निर्धारित मानकों के अनुरूप वित्तीय लाभ प्राप्त होने का मौका मिलेगा। शिक्षक लंबे समय से यह आदेश जारी होने का इन्तजार कर रहे थे। बीएसए ने बताया कि जनपद के 138 शिक्षकों को ग्रेड पे 4200 से 4600 और 54 शिक्षकों को ग्रेड पे 4600 से 4800 स्वीकृत किया गया है। इससे शिक्षकों को अपने दायित्वों के प्रति और अधिक उत्साह एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.