हापुड़, अगस्त 28 -- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने जनपद में संचालित अमान्य विद्यालयों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के क्रम में द टेक्नोस्पायर स्कूल, खड़खड़ी, किसान सहाय मॉडर्न पब्लिक स्कूल वझीलपुर एवं सेठ गोविंद सहाय शिक्षा सदन धनौरा का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रबंधक द्वारा विद्यालय की मान्यता से संबंधित कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जा सका। वहीं किसान सहाय मॉडर्न पब्लिक स्कूल वझीलपुर एवं सेठ गोविंद सहाय शिक्षा सदन धनौरा आवासीय भवन में संचालित पाए गए। निरीक्षण के आधार पर उक्त विद्यालयों का संचालन मान्यता के बिना किया जाना पाया गया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि विद्यालयों का संचालन नियमानुसार मान्यता प्राप्त करने के उपरांत ही कि...